July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें अपने शहर का रेट

    • rounak group

    नई दिल्ली / शौर्यपथ /सोमवार यानी 8 फरवरी, 2021 को देश में ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल-़डीजल के दामों में 30-30 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल दिल्ली में अपने ऑल-टाइम हाई पर बिक रहा था. वहीं मुंबई में डीजल के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं. हालांकि, तीन दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव न आने से वही दाम आज भी लागू हैं.
    शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 30-30 पैसे बढ़ाए थे. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. दिल्ली में डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 77.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.99 रुपए प्रति लीटर है.
    चेन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल 90.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 84.14 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 88.30 रुपए और डीजल 80.71 रुपए प्रति लीटर है.
    देश में हर रोज सुबह तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतोंऔर विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. ऐसे में हर रोज फ्यूल की कीमतें पता करना जरूरी हो जाता है.
    आप एक SMS के जरिए भी हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision