July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिल्ली पुलिस का बयान, रेस्तरां बिजनेस पर शुरू हुआ था झगड़ा, हर एंगल से कर रहे जांच

    • rounak group

        नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है. पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था. तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि, परिवार का कहना है कि रिंकू की हत्या इसलिए कि गई की वो इलाके में जय श्री राम के नारे लगाता था. 5 अगस्त 2020 को रिंकू ने 'राम मन्दिर' बनने की खुशी में इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया था. हालांकि जब ये सवाल पुलिस से किया गया तो उन्होंने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, झगड़ा रेस्तरां बंद होने और बिजनेस को लेकर दुश्मनी के चलते शुरू हुआ था. हम जांच कर रहे हैं, सभी एंगल पर.
    वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान भी आ गया है.रिंकू शर्मा हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 10 फरवरी को देर शाम मंगोलपुरी इलाके में एक रेस्तरां में कुछ लड़के बर्थडे पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे. वहां एक पुराने रेस्तरां बिजनेस बंद होने को लेकर झगड़ा हुआ, इसके बाद वो चले गए. उनमें से एक लड़का और झगड़े में शामिल कुछ लड़के दोबारा रिंकू शर्मा के घर के पास पहुंचे और इसी लड़ाई में रिंकू को चाकू लगा, जिससे उसकी मौत हो गई. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम हर एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं.

    परिवार का आरोप है कि तब से ही आरोपियों ने रिंकू शर्मा को टारगेट पर ले लिया था. मृतक रिंकू शर्मा के भाई मनु शर्मा ने बताया की वो बजरंग दल से जुड़ा हुआ था और मंगोलपुरी का हनुमान चालीसा प्रमुख था. 5 अगस्त को राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में हमने इलाके में श्री राम रैली निकाली थी. तब भी हमारे साथ अनबन हुई थी. इन्होंने हमें धमकी दी थी. फिर मौका मिलते ही बुधवार को भाई को मार दिया.

    मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया की 30-40 लोग आए. लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे. मेरे बेट को बहुत मारा... जब मारा था तब भी वह जय श्री राम बोल रहा था. वहीं, रिंकू शर्मा के पिता अजय शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा जन्मदिन की पार्टी से वापस आया. तभी पीछे से हमलावर आए और हमला कर दिया. मेरा बेटा बजरंग दल से जुड़ा हुआ है इसलिए बार-बार हमको धमकी देते थे. बोलते थे छोडूंगा नहीं. मेरे बेटे को चाक़ू मार दिया. मेरे छोटे बेटे को भी मारा है और मुझे बोलकर गए कि हमने तेरे बेटे को मार दिया.
    पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. धर्मिक जैसा मामला हमारी जांच में नहीं आया है. इन लोगों ने आपस में मिलकर रोहिणी में एक रेस्टोरेंट भी खोला था, जिसको लेकर इनको नुकसान हुआ था. उसको लेकर भी मनमुटाव था.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision