July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    AAP सरकार के छह साल पूरे होने पर CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों का जताया आभार

    • rounak group

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों का आभार जताया. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'एक साल पहले आप सभी ने अपने बेटे को दिल्ली की सेवा करने का एक और मौका दिया. बहुत कठिन साल था, लेकिन हम सब दिल्ली वालों ने मिलकर एक परिवार की तरह काम किया और पूरी दुनिया में दिल्ली का नाम रोशन किया. कोरोना महामारी के बीच दिल्ली के सभी लोगों ने सरकार के साथ मिलकर शानदार काम करके दिखाया है. कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन, प्लाज्मा बैंक और ऑक्सीमीटर जैसे कामों की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है.'
    बता दें,14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और शपथ ली थी. इसके बाद बीते साल 16 फरवरी 2020 को 70 में से 62 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहली बार 28 दिसंबर 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन तब उनकी सरकार पूर्ण बहुमत की नहीं थी और केजरीवाल ने 49 दिन बाद इस्तीफ़ा दे दिया था.
    सीएम केजरीवाल ने कहा, हमने लॉकडाउन में लाखों दिल्ली वासियों को खाना खिलाया, फ्री राशन बांटा, रास्ते में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाया. तमाम चुनौतियों के बीच आपकी सरकार ने फ्री बिजली पानी की स्कीम को जारी रखा. इन सब के बीच हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में 98 फ़ीसदी रिजल्ट लाकर दिल्ली के दो करोड़ लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
    प्रदूषण के मामले पर उन्होंने कहा, 'आपकी सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए किसानों को पराली का समाधान भी दे दिया है. अब दिल्ली के किसानों को पराली जलानी नहीं पड़ती. दिल्ली की तरक्की के इन 6 सालों में गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है. हर बीमार को इलाज मिलने लगा है, 24 घंटे बिजली आने लगी है. यह दो करोड़ दिल्ली वासियों की सरकार है, जो 24 घंटे सातों दिन दिल्लीवासियों की जिंदगी आसान बनाने का काम करती है और यूं ही करती रहेगी. बस आपका साथ और आपका आशीर्वाद चाहिए ताकि इसी तरह काम करते रहें.'

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision