July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत के बीच ट्विटर के सवाल का कुमार विश्‍वास ने दिया रोचक जवाब...

    • rounak group

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ /मंगल ग्रह में जीवन के संकेत मिले हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन का पता लगाने के अभियान के अंतर्गत पर्सविरन्स रोवर ग्रह की सतह पर उतारा है. ‘पर्सविरन्स' नासा द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा रोवर है. 1970 के दशक के बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह नौवां मंगल अभियान है. ये रोवर यहां जीवन के संकेतों की खोज के अभियान में जुटेगा. नासा पर्सविरन्स रोवर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ग्रह की सतह की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है. साझा की. जिसमें लिखा, "Hello, world. My first look at my forever home (नमस्ते दुनिया, मेरे हमेशा के घर से मेरी पहली तस्वीर)" मार्स यानी मंगल ग्रह पर 'फतह' की तैयारियों के बीच ट्विटर में अपने यूजर्स से एक रोचक सवाल पूछा है जिसका कवि कुमार विश्‍वास ने रोचक ही अंदाज में जवाब दिया है.
    ट्विटर में अपने सवाल में पूछा था, 'आप मंगल ग्रह जा रहे हैं. आपका +1 (सहयोगी) कौन है?' इसका जवाब देते हुए कुमार विश्‍वास ने यह तो नहीं बताया कि उनका +1 (सहयोगी) कौन है लेकिन लॉफिग इमोजी के साथ उन्‍होंने लिखा, 'वहीं छोड़कर भी आना है..' सोशल मीडिया पर कुमार विश्‍वास के इस हास्‍यबोध की जमकर सराहना की जा रही है. एक यूजर में कुमार विश्‍वास को जवाब देते हुए लिखा-दोनों ऐसा ही सोच रहे होंगे. एक अन्‍य यूजर ने लिखा-मफलर मैन (आशय संभवत: अरविंद केजरीवाल से है). वहीं एक अन्‍य यूजर ने जवाब में लिखा-बोर हो गए हैं क्‍या साहब उनसे?
    गौरतलब है कि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह तीन से चार अरब साल पहले रहा होगा, जब ग्रह पर पानी बहता था. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि रोवर से दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई मुख्य सवाल का जवाब मिल सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision