Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

लद्दाख में पैंगोंग लेक के दोनों ओर सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हुई : सूत्र

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / लद्दाख में पैंगोंग लेक के दोनों छोरों से भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सूत्रों के अनुसार, भारत और चीन अब देपसांग, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा से सेनाओं के पीछे हटने को लेकर सीनियर कमांडर स्तर की शनिवार को होने वाली 10वें दौर की वार्ता में चर्चा करेंगे. पैंगोंग झील के दक्षिण में चुशूल के नजदीक मोल्डो में ये बैठक सुबह 10 बजे के करीब शुरू होगी.
सेना के सूत्रों ने बताया कि चीन की सेना फिंगर 8 के पीछे चली गई है और भारत की सेना अपनी पुरानी वाली जगह यानी फिंगर 3 के पास आ चुकी है. दस दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि भारत और चीन उच्च हिमालय के टकराव वाले क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने पर राजी हुए हैं. उस समय एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें भारत औऱ चीनी सेना के टैंक लद्दाख में मौजूदा स्थिति से पीछे हटते दिखाई दे रहे थे. करीब 10 दिनों बाद अब यह प्रक्रिया पूरी हो सकी है.
14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग त्सो झील के पास करीब सालभर तक तनावपूर्ण स्थिति के बाद अब दोनों तरफ की सेना पीछे हटी है. इस स्थिति की बहाली के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की सैन्य वार्ता और कूटनीतिक स्तर पर संवाद हुए हैं.
दोनों देशों के बीच सीमा पर गतिरोध अप्रैल 2020 में शुरू हुआ था, जब चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा के काफी अंदर तक घुस आए थे. चीन ने पहले कहा था कि उसके सैनिक उसके अपने इलाके में हैं और उसने भारतीय सैनिकों पर भड़काऊ कार्रवाई का आरोप लगाया था. 15 जून को भारत और चीनी पक्ष के बीच गलवान घाटी में हिंसक टकराव हुआ था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे. दोनों देशों के बीच 45 सालों में पहला खूनी टकराव था. इस खूनी जंग में कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे.चीन ने अब उस घटना में अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)