July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चुनाव तारीखों के ऐलान से कुछ घंटों पहले तमिलनाडु सरकार ने माफ किया गोल्ड लोन

    • rounak group

    चेन्नई / शौर्यपथ / तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से महज कुछ घंटों पहले गोल्ड लोन माफ करने का ऐलान किया है. चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही संबंधित राज्य में आचार संहिता लागू हो जाती है. राज्य सरकार ने घोषणा की कि सहकारी बैंकों द्वारा किसानों और गरीबों को दिए गए 6 कैटेगरी में लिए गए गोल्ड लोन को माफ किया जाएगा.
    इस कदम को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि अर्थव्यवस्था कोविड से अभी उभरी नहीं है और इससे गरीबों को लॉकडाउन के दौरान गिरवी रखे सोने को छुड़ाने में मदद मिलेगी. कोविड राहत उपायों के तहत तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा कम ब्याज दरों वाली गोल्ड लोन स्कीमों की पेशकश की गई थी. इसकी ब्याज दर प्रति वर्ष 6 प्रतिशत तय की गई.
    इस योजना के तहत तमिलनाडु के लोगों को 25 हजार से एक लाख रुपये तक मिल सकते हैं और इस रकम को तीन महीनों में वापस करना होगा. इससे पहले मुख्यमंत्री ने 16 लाख से अधिक किसानों को दिए गए 12,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण को माफ करने की घोषणा की थी. राज्य विधानसभा में ई पलानीस्वामी ने कहा था कि कृषि समुदाय की शिकायतों को दूर करना उनका पहला कर्तव्य था.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision