Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

मुकेश अंबानी के घर के पास मिले विस्फोटक केस में मुंबई पुलिस ने 'जैश-उल हिंद' के लिंक को नकारा

  • rounak group

         मुंबई/शौर्यपथ/ मुंबई में बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री से भरी एक लावारिस कार मिलने के मामले में मुंबई पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद का हाथ होने से इनकार किया है. मुंबई पुलिस ने इस संगठन की ओर से जारी किया एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन खबरों को खारिज किया गया है, जिसमें इस घटना में इस संगठन का हाथ बताया गया था.
इस आउटफिट ने इस पोस्टर में कहा है कि वो साफ करना चाहता है कि 'मुकेश अंबानी के बंगले के सामने हुई घटना में जैश-उल-हिंद का कोई हाथ नहीं है'. पोस्टर में संगठन ने कहा है कि उनकी 'भारत के बिजनेस टाइकून्स से कोई लड़ाई नहीं है.'
बता दें कि गुरुवार को मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिस स्कॉर्पियो खड़ी होने की जानकारी मिली थी. बम डिस्पोज़ल स्क्वाड ने जब इसकी जांच की तो गाड़ी में से 20 जिलेटिन के छड़ मिले थे. ये छड़ें विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होती हैं. उस वक्त महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि 'मुंबई में मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन मिला था. मुंबई की क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है. सच्चाई सामने आ जाएगी.'
पुलिस ने इस एसयूवी को जब्त कर लिया था और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी. शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने बताया था कि गाड़ी के मालिक का पता लगा लिया गया है. इस कार को हाल ही में चुराया गया था. घटना को अंजाम देने वाले ने गाड़ी के अंदर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के लिए हाथ से लिखी एक चिट्ठी भी छोड़ी थी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने घटना के बाद एक बयान जारी कर मुंबई पुलिस के एक्शन के लिए धन्यवाद कहा था और उम्मीद जताई थी कि पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)