July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    केरल बीजेपी ने श्रीधरन को CM पद का उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की

    • rounak group

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / केरल बीजेपी ने 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन को राज्‍य में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर सियासत के मैदान में कदम रखने वाले श्रीधरन ने एक बयान में कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे. उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा को इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत मिलती है तो उनका ध्यान बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से निकालना होगा.
    ‘मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर और आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं के विकास में अपनी कुशलता दिखा चुके श्रीधरन ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री का पद भी संभाल सकते हैं.श्रीधरन ने बात करते हुए कहा था कि वह BJP को सांप्रदायिक पार्टी के तौर पर नहीं देखते हैं, बल्कि यह देश से प्रेम करने वालों की पार्टी है. श्रीधरन ने कहा कि केरल में हिन्दू और ईसाई लड़कियों को बहलाने-फुसलाने का काम किया जा रहा है, जिसे बीजेपी लव जिहाद का नाम देती है. 88 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश संबंधी सवाल पर उन्‍होंने कहा था, मैं अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को लेकर बहुत व्यस्त था. मैं अभी भी समाज और खासकर अपने राज्य केरल के लिए कुछ करना चाहते हैं. राजनीति में आने की उनकी यही वजह है. श्रीधरन ने कहा कि पिछले 15-20 सालों में केरल में एलडीएफ या यूडीएफ की सरकार रही, लेकिन राज्य में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. 20 साल में एक भी इंडस्ट्री केरल में नहीं लगी. भ्रष्टाचार भी चरम पर है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision