Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

उद्योग जगत से बोले PM मोदी- देश के साथ दुनिया के लिए तैयार करें प्रोडेक्ट, 'नियम-शर्तों' के बोझ को कम कर रही सरकार

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को घरेलू स्तर पर वाहनों, दूरसंचार उपकरणों और दवा उद्योग को बढ़ावा देने के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का जिक्र करते हुये उद्योगों से कहा कि वह देश की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ दुनिया के लिये भी सामान तैयार करें.
पीएम मोदी ने अगले साल के बजट में पीएलआई योजना को लेकर किये गये प्रावधानों पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुये कहा कि इसके लिये करीब दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह योजना दूरसंचार क्षेत्र से लेकर वाहन और औषधि क्षेत्र के साथ ही कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण सहित 13 क्षेत्रों के लिये शुरू की जा रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये कई कदम उठा रही है. उद्योगों के अनुपालन बोझ को कम किया जा रहा है. ऐसे 6,000 के करीब अनुपालनों को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और कपड़ा क्षेत्र में पीएलआई योजना शुरू होने से समूचे कृषि क्षेत्र को फायदा होगा. उन्होंने उद्योगों से कहा कि वह उत्पादन में तेजी लायें और रोजगार के अवसर बढ़ायें. उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत कम करने, वैश्विक स्तर की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)