Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ तेज आंधी की संभावना, किसानों को दी गई ये सलाह

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / जयपुर पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में मंगलवार दोपहर बाद या रात्रि के समय कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी राजस्थान में दबाव क्षेत्र बनने से मंगलवार दोपहर बाद अथवा रात्रि के समय पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
उन्होंने बताया कि सात अप्रैल से इसका असर कम होगा जिसके बाद एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा.मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को यह सलाह दी जाती है कि जो फसलें कट कर तैयार हो चुकी हैं या खलिहान में अब भी पड़ी है, उसका सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें. विभाग ने कोटा, सवाईमाधोपुर, बूंदी, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तौडगढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर, चूरू जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है.
राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सिलयस से लेकर 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)