
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली से सटे नोएडा के बहलोलपुर में आज भीषण आग लग गई. इससे दो छोटे बच्चों की मौत हो गई. बहलोलपुर की कई झुग्गियों में भीषण आग लगी. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फायर कर्मियों द्वारा आग बुझने के प्रयास किए जा रहे हैं. नोएडा के थाना फेस 3 इलाके में आग लगने की यह घटना हुई है.
नोएडा फेस-3 के बहलोलपुर में झुग्गियों में आग लगने से दो छोटे बच्चों की मौत हो गई है. उनकी आग में झुलसने से मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है बच्चे सो रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. मृत बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है. बच्चों की उम्र दो से तीन साल के बीच है.
बहलोलपुर गांव नोएडा के फेज 3 इलाके में आता है. यहां बड़ी संख्या में झुग्गियां हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
