Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

देश में तीन माह के भीतर 500 ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगाएगा DRDO

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन देशभर में तीन महीने के भीतर 500 ऑक्‍सीजन प्लांट लगाने जा रहा है. दिल्ली में एम्स और आरएमएल में लगा प्लांट कल से ऑपेरशनल हो जाएगा. यह एक मिनट में यह 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है जिसे 200 मरीज को एक साथ दिया जा सकता है. यह तकनीक तेजस एयरक्राफ्ट के लिए बनाई गई थी लेकिन इंडस्ट्री को यह तकनीक दी गई है. टाटा,एलएंडटी को इसे दिया गया है. देश मे जहां-जहां चाहिए, इसे हर जगह लगाया जा सकता है.
डीआरडीओ चीफ सतीश रेड्डी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय जहां कहेगा, वहां हम इसे लगाएंगे. छोटे अस्पताल में भी यह लग सकता है. 500 लीटर एक मिनट में ऑक्‍सीजन का उत्‍पादन हो सकता है, 40 लाख से 80 लाख रुपया आता है. डीआरडीओ का अस्पताल आज से शुरू होगा. बनारस में दो-तीन दिन और मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी. दिल्ली में अस्पताल 10 दिनों में 500 से 1000 बेड का हो जाएगा. उम्‍मीद है कि दिल्ली का ऑक्‍सीजन संकट 4-5 दिनों के लिये काफी हद तक कम हो जाएगा.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिये डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से गुजरात के अहमदाबाद में बने 900 बेड का अस्पताल शनिवार से शुरू किया गया है. दमयंती कोविड अस्पताल डीआरडीओ और गुजरात सरकार के सहयोग से बना है. अस्‍पताल में 150 आईसीयू और 750 ऑक्‍सीजन से लैस बेड हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)