Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

विवाह बंधन में बंधी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा विवादों में घिरीं, कोरोना प्रोटोकाल के उल्‍लंघन पर FIR दर्ज

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / चंडीगढ़ कुछ दिन पहले ही विवाह के बंधन में बंधी कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा विवाद में आ गई हैं. गुरुवार को उनके खिलाफ फगवाड़ा में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत FIR दर्ज हुई है. आरोप है कि उनकी शादी के समारोह में तय की गई संख्‍या से ज्यादा भीड़ जुटी थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उसने कार्रवाई की. सुगंधा के अलावा फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिजॉर्ट होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.
डीएसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि GT रोड पर स्थित क्लब कबाना में शादी समारोह में भीड़ एकत्र करने के संबंध में सुगंधा मिश्रा, वर पक्ष और होटल के प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया गया है.फ़िलहाल कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है.गौरतलब है कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले पिछले सप्‍ताह शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों ने पिछले सप्‍ताह क्लब कबाना में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी. जानकारी के अनुसार, सुगंधा और संकेतने एक ही दिन में तीन राज्यों के रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई. दोनों की सुबह मंगनी हुई. शाम को बारात का स्वागत किया गया और रात तीन बजे दोनों ने फेरे लिए थे.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)