
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / शौर्यपथ/गाजीपुर बिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा के किनारे शव मिलने का मामला सामने आया है. मंगलवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कुछ शव दिखाए दिए है. गाजीपुर और बक्सर के बीच करीब 55 किलोमीटर की दूरी है. बक्सर में सोमवार को दर्जनों शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए थे. इन लाशों को देखने के बाद बिहार के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यह उत्तर प्रदेश से आई हैं. अधिकारियों के अनुसार बिहार में शवों को पानी में डालने की परंपरा नहीं है. जिस तरह उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, उसको देखते हुए इन शवों के कोविड संक्रमित होने का संदेह जताया जा रहा है.
आशंका व्यक्त की जा रही है कोविड मरीजों की मौत के बाद ग्रामीणों ने डर से शवों को नदी में प्रवाहित कर दिया होगा. गौर हो कि गांवों में कोविड मरीजों के अंतिम संस्कार के नियमों के पालन का अभाव देखा जा रहा है. ऐसे में इन बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोविड संक्रमित होने के बाद शवों को नदी में बहा दिया गया हो. शवों के किनारे आने के बाद स्थानीयों में डर है कि दूषित पानी के कारण संक्रमण और तेजी से फैलेगा, वहीं अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं. गाजीपुर के जिलाअधिकारी एमपी सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि फिलहाल हम जांच कर रहे हैं कि यह शव कहां से आए हैं.
वहीं स्थानीय लोगों प्रशासन पर अनदेखी का भी आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय निवासी अखंड ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमने इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. अगर इसी तरह हालात हैं तो हमें डर है कि जल्द ही हम भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाएंगे.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
