Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - कोविड की राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस के नेता BV श्रीनिवास से पूछताछ, बोले- 'डर नहीं है, काम करता रहूंगा' Google Analytics —— Meta Pixel
June 17, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

कोविड की राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस के नेता BV श्रीनिवास से पूछताछ, बोले- 'डर नहीं है, काम करता रहूंगा'

  • rounak group

नई दिल्ली/ शौर्यपथ / दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना राहत सामग्री को लेकर यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष बीवी श्रीनिवास से पूछताछ की है. श्रीनिवास ने कहा है कि वे राहत/सहायता कार्य नहीं रोकेंगे, उन्‍हें कोई डर नहीं है.राहत सामग्री को लेकर लगाए गए कथित आरोपों को लेकर यह पूछताछ की गई. गौरतलब है कि कोरोना राहत कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर श्रीनिवास को काफी प्रशंसा हासिल हुई है.
श्रीनिवास ने कहा, 'हमने कुछ भी गलत नहीं किया. यदि हमारा छोटा सा प्रयास कोई जान बचाने में मदद करता है तो हमें ऐसी बातों से डरने की जरूरत नहीं है. 'श्रीनिवास और उनकी टीम के खिलाफ याचिका में आरोप लगाया गया है कि विभिन्‍न हिस्‍सों के राजनेता कोविड के इलाज के लिए इस्‍तेमाल होने वाली दवाओं के 'अवैध वितरण' में शामिल हैं.
गौरतलब है क‍ि हाल में एक विवाद सामने आया था जब विदेशी दूतावासों ने ऑक्‍सीजन के लिए कांग्रेस को SOS भेजे थे. कांग्रेस ने दो विदेशी दूतावासों न्‍यूजीलैंड और फिलीपींस, में गंभीर मरीजों को ऑक्‍सीजन सप्‍लाई की थी. ऑक्‍सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली यूथ कांग्रेस ने इस वीडियो को न्‍यूजीलैंड उच्‍चायोग की अपील के साथ ट्वीट किया था.सोशल मीडिया पर इस मसले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच 'शब्‍दयुद्ध' छिड़ा था. न्‍यूजीलैंड के दूतावास ने यूथ कांग्रेस को अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था और एक ट्वीट कर कहा था-हम सभी स्रोतों से ऑक्‍सीजन सिलेंडर की तत्‍काल व्‍यवस्‍था की कोशिाश कर रहे हैं. हमारी अपील का गलत अर्थ निकाला गया जिसका हमें खेद है. गौरतलब है कि क्रिकेटर से राजनेता बने बीवी श्रीनिवास यूथ कांग्रेस के दिल्‍ली ऑफिस में 'वार रूम' का प्रबंधन संभाल रहे हैं. यह ऑक्‍सीजन और दवाओं के लिए अनुरोध पर नजर रखता है और आने वाले ट्वीट पर 'काम' करता है. उन्‍होंने "SOS IYC" के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेटवर्क स्‍थापित किया है और कई शहरों में उनके ऐसे ही कंट्रोल रूम हैं.


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)