Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

सिंगापुर से आया कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक, तुरंत बंद हों फ्लाइट्स : सीएम अरविंद केजरीवाल

  • rounak group

नई दिल्ली/ शौर्यपथ/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद की जाएं. उन्होंने सिंगापुर से आए कोरोनावायरस के दूसरे वेरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है.
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता पर काम हो. उन्होंने सरकार से अपील की कि 'सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है.

केंद्र सरकार से मेरी अपील:
1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो.'
आज शाम 4 बजे के आसपास केजरीवाल के डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी संभावना है.
अगर दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर नजर डालें तो दिल्ली में कोरोना काफी हद तक काबू में होता दिख रहा है. मंगलवार को दिन में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरने का सिलसिला बरकरार है.
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पॉजिटिविटी गिरकर 7% के नीचे जा चुका है. यह दर 7 अप्रैल के बाद सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में 4482 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 265 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव मामलों की संख्या अपने पीक से लगभग आधी हो गई है. एक समय करीब एक लाख एक्टिव मामले हो गए थे, अब 50 हज़ार के करीब पहुंच गए हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)