Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi

बिना परमिट शराब बेचने और परिवहन के मामले में दो फैक्‍टरियों पर प्रशासन ने मारा छापा

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / इंदौर संभाग में शराब के दो कारखानों पर बिना परमिट शराब बेचने और परिवहन करने के मामले में जिला प्रशासन ने छापा मारा है. कार्रवाई खरगोन जिले के बड़वाह और धार के सेजवाया में की गई, इसमें सेजवाया में स्थित फैक्टरी में अनियमितताएं मिलीं. यहां से शराब गुजरात भेजे जाने की तैयारी हो रही थी. 1000 से ज्यादा मज़दूर भी यहां काम करते पाए गए. इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी आरके गुप्ता को निलंबित भी कर दिया है.
आरोप है कि इन कारखानों से आबकारी विभाग के वेयर हाउस पर माल न भेजकर बिना परमिट सीधे शराब दुकानों या अन्य ठिकानों पर आपूर्ति कर सरकार के वैट और एक्साइज ड्यूटी की चोरी की जा रही है. कोरोना संक्रमण के चलते लागू लाकडाउन का फायदा उठाकर ये घपला किया जा रहा था

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)