Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

खराब मौसम ने ली 21 चीनी धावकों की जान, 100KM की मैराथन दौड़ में अचानक होने लगी बर्फबारी

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बीजिंग, चीन खराब मौसम की वजह से चीन में 21 धावकों की जान चली गई, जबकि एक अभी भी लापता है. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि ओलावृष्टि, बर्फबारी और उसके जमने और तेज हवाओं के कारण चीन में 100 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री माउंटेन रेस में भाग ले रहे 21 लोगों की मौत हो गई. राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने स्थानीय बचाव कमान मुख्यालय का हवाला देते हुए बताया कि एक धावक जो लापता था, वह सुबह 9:30 बजे पाया गया, लेकिन उसके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है.
बैयिन शहर के अधिकारियों ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "उत्तर-पश्चिमी गांसु प्रांत में बैयिन शहर के पास येलो नदी के अत्यधिक ऊंचाई वाले जंगल में आयोजित दौड़ पर अचानक, खराब मौसम" का साया पड़ गया."
बैयिन शहर के मेयर झांग ज़ुचेन ने कहा, "दोपहर के करीब 20 से 31 किलोमीटर के बीच दौड़ का ऊंचाई वाला हिस्सा अचानक विनाशकारी मौसम से प्रभावित हो गया. कुछ ही समय में स्थानीय क्षेत्र में ओलावृष्टि और बर्फ की बारिश होने लगी और तेज हवाएं चलने लगी. इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ गई."
उन्होंने कहा कि कुछ प्रतिभागियों की मदद के संदेश मिलने के तुरंत बाद, मैराथन आयोजकों ने एक बचाव दल भेजा जो 18 प्रतिभागियों को बचाने में कामयाब रहा. झांग ने कहा कि दोपहर करीब 2 बजे मौसम की स्थिति अचानक खराब हो गई. इस कारण दौड़ को तुरंत रद्द कर दिया गया. स्थिति को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत मदद के लिए बचाव दल भेजे.
झांग ने कहा कि आठ अन्य धावकों का मामूली चोटों के लिए अस्पताल में इलाज चल रहा है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले बताया था कि कुछ धावक मौसम के कारण हाइपोथर्मिया से पीड़ित थे. समाचार एजेंसी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में रात भर तापमान में और गिरावट आई, जिसने खोज और बचाव कार्य को "अधिक कठिन" बना दिया.
एजेंसी ने बयान में कहा, "रविवार तड़के तीन बजे तक 151 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से पांच को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है." समाचार एजेंसी ने कहा कि कुल 172 लोग दौड़ में हिस्सा ले रहे थे.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)