
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / PNB स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी की डोमिनिका में गिरफ्तारी के बाद से उसे भारत लाने की कोशिशों को नई गति मिल गई लगती है. 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता लेने के बाद 2018 से वहां रह रहा भगोड़ा कारोबारी चोकसी बीते मंगलवार को क्यूबा भागने की कोशिश में एंटीगुआ के पड़ोसी देश डोमिनिका में पकड़ा गया है, जिसके बाद उसे सीधा भारत लाए जाने की चर्चा हो रही है. ऊपर से, एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने कह भी दिया है कि डोमिनिका चोकसी को सीधे भारत को सौंपे, उसे वापस लाने की जरूरत नहीं है.
इसलिए हो सकता है डिपोर्टेशन
एंटीगुआ से ऐसा बयान आने के बाद भारत के लिए रास्ता और साफ हो जाना चाहिए. सूत्रों ने जानकारी दी है कि भारत चोकसी को डोमिनिका से सीधे डिपोर्ट करा सकता है. सूत्रों का कहना है कि चूंकि चोकसी डोमिनिका में अवैध रूप से घुसा था, ऐसे में भारत उसे सीधे डिपोर्ट करा सकता है क्योंकि किसी भी अवैध विदेशी को डिपोर्ट किया जा सकता है. डोमिनिकन कोर्ट इसपर फैसला ले सकती है. हालांकि, चोकसी के लॉयर विजय अग्रवाल ने डोमिनिका में उसकी उपस्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि मामले में कुछ गड़बड़ है.
सूत्रों ने बताया है कि भारत एंटीगुआ के पीएम के बयान के बाद स्थिति का आकलन करेगा और इसके लिए कूटनीतिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. खास बात है कि भारत ने हाल ही में डोमिनिका को 1 लाख फ्री कोविड वैक्सीन भेजी थी. डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने वैक्सीन मैत्री अभियान के लिए भारत की तारीफ की थी.
प्रत्यर्पण की बजाय डिपोर्टेशन में मिली है ज्यादा सफलता
चोकसी एंटीगुआ में दो मामलों में केस लड़ रहा था- नागरिकता और प्रत्यर्पण पर. इतिहास में भारत को प्रत्यर्पण के मामलों से ज्यादा सफलता डिपोर्टेशन के मामलों में मिली है. प्रत्यर्पण के मुकाबले विदेशों में मौजूद अपराधियों का डिपोर्टेशन कराने में भारत को ज्यादा सफलता मिली है. अब तक सबसे ज्यादा डिपोर्टेशन UAE से हुए हैं. ऐसे में चोकसी का मामला अब डिपोर्टेशन का बनता जा रहा है क्योंकि वो डोमिनिका में अवैध रूप से घुसा था.
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि चोकसी को डोमिनिका पुलिस की कस्टडी में रखा गया है और वो चोकसी के परिवार से बात करने के बाद इसपर बयान जारी करेंगे.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
