Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

'ममता दीदी की आलोचना बंद कर आत्मनिरीक्षण करें', TMC से BJP में आए सांसद पुत्र की नसीहत

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोलकाता पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सांसद मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है और कहा है कि पार्टी ममता सरकार की आलोचना करना बंद करे. उनकी इस नसीहत के बाद अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या बंगाल बीजेपी में चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष है?
शनिवार को शुभ्रांशु रॉय ने फेसबुक पर लिखा, "लोगों के समर्थन से आई सरकार की आलोचना करने से पहले आत्ममंथन करने की जरूरत है. चुनी हुई सरकार की आलोचना करना बंद करें और आत्मनिरीक्षण करें."
शुभ्रांशु रॉय भी साल 2019 में टीएमसी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों में उन्होंने बिजपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं सके.
बता दें कि पिछले दिनों आए 'यास' तूफान से हुई तबाही का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे थे और उन्होंने इसकी एक समीक्षा बैठक की थी. सीएम ममता बनर्जी और उनके मुख्य सचिव इस बैठक में 30 मिनट की देरी से पहुंची थी. इतना ही नहीं ममता 20 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांग वाली लिस्ट पीएम को थमाकर बैठक से चली गई थीं.
बीजेपी ममता के इस व्यवहार पर उनकी आलोचना कर रही है. पीएम की अगुवाई नहीं करने पर भी बीजेपी ने उन्हें लगातार घेर रही है. हालांकि, ममता बनर्जी ने भी आरोपों पर जवाब दिया है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)