
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद लोगों में कोविड वैक्सीन लगवाने की जद्दोजहद बढ़ती जा रही है. खासकर शहरी आबादी के लोग कोरोना से सुरक्षा कवच पाने के लिए हर जतन कर रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदे तो कोविड वैक्सीन के लिए 200-250 किलोमीटर दूर जगह भी टीका लगवा रहे हैं. दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में वो कोरोना टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित कर रहे हैं. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लाखों लोगों की जान ली है. दिल्ली-एनसीआर में 18-44 उम्र के लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए यूपी के आगरा तक सफर कर रहे हैं.
आगरा के मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल में 4 दिन पहले 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ था. अब तक 450 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है. इनमें से 40 प्रतिशत व्यक्ति दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, इटावा और मथुरा के निवासी हैं. आगरा और दिल्ली के बीच की दूरी 224 किलोमीटर है और मेरठ आगरा से 232 किलोमीटर दूर है. मूलचंद मेडिसिटी के चिकित्सा निदेशक विभु तलवार ने कहा कि दूसरी लहर के बाद लोगों ने टीके की अहमियत लोगों को समझ आ गई है.
इसके लिए 250 किलोमीटर दूर तक जाना भी उन्हें मुश्किल नहीं लगता.आगरा में ही टीका लगवाने मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, मथुरा, दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, नोएडा जैसी जगहों से लोग आ रहे हैं. यह सुखद संकेत है कि वैक्सीनेशन को लोग गंभीरता से ले रहे हैं.तलवार ने कहा कि अब तक अस्पताल में टीका लगवाने वालों में से 40-50 प्रतिशत लोग आगरा के बाहर के थे.
प्रीति डुंगरियाल (35) और उनके पति ने कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए सोमवार को नोएडा से आगरा तक का सफर तय किया. प्रीति ने कहा कि हमने 8 मई को पहली खुराक ली थी और दूसरी खुराक के लिए स्लॉट बुक करने के लिए 3-4 चार दिन से प्रयास कर रहे थे. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के निवासी पुलकित गुप्ता (32) ने भी अपनी पत्नी के साथ आगरा जाकर टीके की दूसरी खुराक ली.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
