Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अचानक क्यों बढ़ा कोविड-19 से मौत का आंकड़ा? जानें- टॉप 10 राज्यों का हाल, कहां कितनी मौतें?

  • rounak group

नई दिल्ली/ शौर्यपथ / देश में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो देश की लिए बड़ी चिंता की बात है. बुधवार को बिहार में पिछली मौत के करीब 4,000 मामलों के साथ ही भारत में एक दिन में कोरोनावायरस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा शीर्ष पर पहुंच गया. बुधवार को देशभर में कुल 6,148 मौतें रिकॉर्ड हुईं, इनमें से केवल बिहार में 3,951 मौतें दर्ज हुईं, जिनका पहले कोई हिसाब नहीं दिया गया था.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि बिहार में ये मौतें किस समयावधि में हुई थीं, लेकिन यह पहली बार है जब राज्य ने डेटा सफाई की कवायद की है. संभव है कि बुधवार को आई मौतों के आंकड़ों में से कुछ पिछले साल की भी हों. महाराष्ट्र जैसे राज्य हर महीने के अंत में नियमित रूप से इसी तरह का अभ्यास करते हैं. यहां तक ​​कि उनकी दैनिक गणना में भी बड़ी संख्या में मौतें पिछले दो से तीन सप्ताह के दौरान हुई हैं.
बुधवार को बिहार की कुल मौत का आंकड़ा 9,429 हो पर पहुंच गया, जो देश में 12वां सबसे अधिक है. बुधवार को जिन मौतों को शामिल किया गया था, उन्हें पहले ठीक माना जा रहा था. इसलिए उनके मृतकों में शामिल होने से राज्य में ठीक होने वालों की संख्या में कमी आई है. इस आंकड़े की वजह से बुधवार को बिहार की रिकवरी रेट निगेटिव हो गई.
बिहार के आंकड़े शामिल होने से देश के कुल मृत्यु दर पर हालांकि बहुत कम प्रभाव पड़ा है. बुधवार को यह दर 1.22 प्रतिशत से बढ़कर 1.23 प्रतिशत हो गया लेकिन बिहार की मृत्यु दर में बुधवार को आधे प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया और यह 0.76 प्रतिशत से बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गया. देश में बुधवार को 93,828 नए संक्रमित पाए गए और 6,138 लोगों की मौत हुई. यह एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 18 मई को 4,529 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी.
बिहार में अचानक मौत के आंकड़े बढ़ने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इनमें कई मौतें होम आइसोलेशन में हुई है, जबकि कुछ नौतें घर से अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई हैं. कुछ की मौत कोरोना से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड कम्प्लीकेशंस से हुई हैं. जांच के बाद इन आंकड़ों को भी कोविड से मौत के आंकड़ों में जोड़ा गया है. इस वजह से मौत के आंकड़ों में 72 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.
किस राज्य में कितनी मौतें?
कोविड की वजह से मौत के मामले में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. वहां अब तक 1 लाख 4 हजार 712 मौतें हुई हैं. दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां कुल 32,291 मौतें हुई हैं. तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 28,170, चौथे नंबर पर दिल्ली है , जहां 24, 704 मौतें हुई हैं. पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश (21,516 मौतें), छठे नंबर पर पश्चिम बंगाल (16,555 मौतें), सातवें नंबर पर पंजाब (15,293 मौतें), आठवें नंबर पर छत्तीसगढ़ (13, 271 मौतें) नौवें नंबर पर आंध्र प्रदेश (11,696) और दसवें नंबर पर केरल है, जहां अब तक कुल 10, 485 मौतें हुई हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)