Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

रेत माफियाओं के गुर्गों ने वनकर्मियों पर की फायरिंग, छीन ले गए जब्त किया ट्रैक्टर-ट्रॉली

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / मुरैना मध्यप्रदेश के मुरैना में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. अवैध खनन पर लगाम लगाने की सरकार की कोशिशों को आए दिन पलीता लगाया जा रहा है. पुलिस और वन विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद इन माफियाओं का हौसला कम नहीं हो रहा. ताजा मामला मुरैना का है. यहां माफियाओं के गुर्गों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया और जब्त किया हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ले गए. भारी संख्या में हमलावरों ने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला किया. आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की. मामले में वन विभाग की टीम ने थाने पर सुनवाई न होने की शिकायत की है.
अवैध खनन का यह मामला मुरैना के पठानपुरा इलाके में सामने आया है. वन विभाग की टीम ने बताया कि वे देवगड़ में गश्त कर रहे थे. इस दौरान पंचमपुरा में उन्होंने चंबल नदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे लोगों को पकड़ा. आरोपियों को थाने पर लाते समय हथियारों से लैस ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को पठानपुरा में घेर लिया.
देखते ही देखते खनन माफियाओं के गुर्गों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान आरोपियों की भीड़ ने फायरिंग भी की. हमले में सशस्त्र बल का एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है. हमलावरों ने वन विभाग की टीम के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जब्त किया हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली छीन ले गये. वन विभाग की टीम जान बचाकर देवगढ थाने पहुंची तो वहां किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की. बता दें कि 2 दिन के अंतराल में वन विभाग की टीम पर यह दूसरा हमला है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)