Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

रणदीप सुरजेवाला का नीतीश सरकार पर घोटाले का आरोप, बोले- महामारी की जांच करने वाली RTPCR में भी लूट

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / पटना कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सुरजेवाला ने बिहार सरकार पर कोरोना की जांच के लिए किए जाने वाले आरटीपीसीआर में घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने आज बुधवार को ट्वीट किया, ''नीतीश सरकार का महाघोटाला.. यही तो आपदा में खुली लूट है. कोरोना में घोटालों के कीर्तिमान स्थापित करने वाले जेडीयू-भाजपा के कुशासन ने इस महामारी की जांच करने वाली RTPCR में भी लूट कर ली. डबल इंजन सरकार, मतलब घोटालों की भरमार.''
दरअसल बिहार में पीओसिटी सर्विसेज नाम की कंपनी को आरटीपीसीआर जांच के लिए मोबाइल वैन चलाने का ठेका दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लखनऊ की एक कंपनी है और इसे महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर 2020 में तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है. बताया गया है कि कंपनी को बिहार में पांच मोबाइल वैन चलाने के लिए पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और बिहारशरीफ के अस्पतालों से अटैच किया गया है.
बिहार में इस कंपनी को आरटीपीसीआर का जिम्मा देकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. सवाल यह उठता है कि जिस कंपनी को महाराष्ट्र में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया उसे बिहार में किस आधार पर ठेका दे दिया गया..?

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)