Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

दिल्ली के उद्योग नगर में जूता फैक्टरी में आग, 6 लोगों को निकाला गया, 4 अब भी फंसे

  • rounak group

नई दिल्ली/शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर में एक जूते की फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई. फैक्टरी से निकलती लपटों और धुएं के गुबार से आग कितनी भीषण है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. दमकल विभाग की 35 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह आग सुबह 8:30 बजे पीरागढ़ी के पास उद्योग नगर की एक फैक्टरी में लगी. बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर फंसे 10 लोगों में से 6 को निकाल लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जे-5, उद्योग नगर में आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर मिली थी. यह एक जूतों का गोदम है. कंपनी का नाम अपेक्षा इंटरनेशनल है, जिसके मालिक पंकज गर्ग हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़िया पहुंच चुकी हैं और 15 अन्य को बुला लिया गया है. 2 कैट्स एम्बुलेंस भी मौके पर है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है.
डीसीपी आउटर ने एनडीटीवी को बताया कि फैक्टरी में कुल 10 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिनमें 6 लोगों को निकाल लिया गया है. 4 लोग अब भी अंदर फंसे हुए बताये जा रहे हैं. 75 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है. राहत और बचाव का कार्य अभी चल रहा है.
कहा जा रहा है कि फैक्टरी में आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है. हालांकि, आग किस वजह से लगी है अभी इसका पता नहीं चल सका है.

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)