Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

एलोपैथी के खिलाफ कमेंट मामले में SC पहुंचे रामदेव, याचिका दाखिल कर की यह मांग..

  • rounak group

नई दिल्ली/ शौर्यपथ / एलोपैथी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में योग गुरु रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है. एलोपैथी के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज कई FIR को लेकर यह याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में इन FIR पर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई है. योग गुरु रामदेव ने अपनी याचिका में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पटना और रायपुर शाखाओं द्वारा दर्ज FIR पर रोक लगाने और इन्हें दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है. दरअसल, रामदेव ने एलोपैथी को कोविड के खिलाफ अप्रभावी बताया था. जिसके बाद उनके खिलाफ अलग- अलग जगह शिकायतें दर्ज कराई गई थीं.
गौरतलब है कि योग गुरु रामदेव का एलोपैथी को 'बेवकूफी भरा' बताने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, इसको लेकर डॉक्टरों ने कड़ा ऐतराज जताया था. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसको लेकर बाबा रामदेव को कानूनी नोटिस भी भेजा था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने योग गुरु रामदेव से डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को वापस लेने के लिए कहा था. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के दखल के बाद रामदेव ने अपना बयान वापस तो ले लिया था लेकिन अभी भी एलोपैथी डॉक्‍टरों का कतिपय बयानबाजी को लेकर योगगुरु के प्रति गुस्‍सा बरकरार है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)