
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज की गई और शहर में पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश हुई.
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मानसून के लिए अभी एक और सप्ताह इंतजार
इससे पहले, मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के लिए अभी कम से कम एक और सप्ताह का इंतजार करना होगा. इसके मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून का बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजरना जारी है.
'परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं'
मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ''मौसम की मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय विशेषताएं और हवा का पूर्वानुमान यह संकेत देता है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले सात दिनों के दौरान राजस्थान के बाकी हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं है.''
अगले पांच दिनों में यहां हो सकती है बारिश
विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्व में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है. आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है जबकि आठ जुलाई तक देशभर में मानसून की बारिश होने लगती है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
