CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते में ठगों ने सेंध लगा दी है. दो फर्जी चैक के जरिए ठगों ने सांसद के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिए. नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि निहाल सिंह और दिनेश राय नाम के आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एक हजार से ज्यादा लोगों के बैंक खाते से करोड़ों रुपये निकाल चुके हैं.
सांसद साक्षी महाराज ने संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी ने दो फर्जी चैक से उनके एसबीआई बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिए हैं. सांसद ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिन चैक से रुपये निकाले गए हैं वह उनके पास हैं.
पुलिस ने एसबीआई बैंक से डिटेल्स निकाली तो पता लगा कि आरोपियों ने सांसद के बैंक खाते से तीन फर्जी चैक लगाए थे, निहाल को दिनेश राय फर्जी चैक देता था. वह इन चैक को अलग-अलग बैंकों में जमाकर पैसे ट्रांसपर करता था. इस काम के लिए उसे ठगी की रकम में 30 फीसदी कमीशन मिलता था.

दिनेश राय ने पूछताछ में बताया है कि वह फर्जी चैक छपवाता था और फिर बैंकों में जमा करवाता था. पुलिस दिनेश राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बैंकों में 50 हजार से कम का ही चैक लगाते थे. 50 हजार व उससे ज्यादा का चैक लगाने पर बैंक संबंधित ग्राहक को सूचना देती है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूरे देश में ठगी करते थे. जांच में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है. ये पीड़ित का चैक नंबर, खाता नंबर व हस्ताक्षर बैंक कर्मचारियों से ही लेते थे. ऐसे में पुलिस आरोपी बैंक कर्मचारियों की तलाश कर रही है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00