Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi

CM ममता बनर्जी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- पश्चिम बंगाल को कम वैक्सीन क्यों?

  • rounak group

कोलकाता / शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. बनर्जी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल को केवल 1.99 करोड़ कोविड वैक्सीन क्यों? महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को ज्यादा क्यों दी गईं. बंगाल को टीके की कम सप्लाई की वजह से राज्य में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है. हमपर हमला क्यों किया जा रहा है.'
ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी कैंप एक अलग मुद्दा है. राज्य सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है. बीजेपी बंगाल की छवि खराब करने की साजिश रच रही है. फर्जी कैंप चलाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमने इसकी जांच के लिए SIT का गठन किया है.'
उन्होंने आगे कहा, 'गुजरात में बीजेपी के दफ्तर से वैक्सीन दी जा रही है, इस मामले में पत्र क्यों नहीं लिखा गया. मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि इसमें बीजेपी के लोग शामिल हैं. जांच हो तो वे सभी पकड़े जाएंगे. गंगा में तैरती मिली लाशों के मामले में जांच क्यों नहीं की जा रही है. आज भी मनिकचाक पर एक तैरता हुआ शव मिला है. अब तक वहां कुल 7 शव मिल चुके हैं.'

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)