Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi

मुंबई में नौकरी देने के नाम पर 45 लोगों से ठगे 2 करोड़ 47 लाख, चार लोग गिरफ्तार

  • rounak group

मुंबई/ शौर्यपथ / मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने एक दंपत्ति को नौकरी देने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक- दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 45 युवकों से 2 करोड़ 47 लाख रुपये वसूले हैं. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. खास बात है कि सभी 4 एक ही परिवार के सदस्य हैं. गिरफ्तार आरोपियों में महिला प्रांजल भोसले बीएमसी कर्मचारी है. बाकी के तीन में लक्ष्मण भोसले महिला का पति है तो राजेश और महेंद्र देवर हैं.
प्रॉपर्टी सेल के सीनियर पी आई शशिकांत पवार के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद से पति पत्नी गोवा में जाकर छुप गए थे. पुलिस टीम ने उनका लोकेशन निकालकर दोनों को गिरफ्तार कर मुम्बई लाई है. आरोपी बीएमसी में नौकरी दिलाने के नाम पर सभी से उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार- नौकरी दिलाने का दावा करते. उनके दस्तावेज मंगाते और ऑनलाइन इंटरव्यू भी करते.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)