Google Analytics —— Meta Pixel
May 02, 2026
Hindi Hindi

मार्री के कृषक परिवार के युवक नीलेश धलेन्द्र बने सहायक प्राध्यापक

  • rounak group

22 साल के इस नवयुवक की उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रतिभा कभी भी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। इस युक्ति को चरितार्थ किया है जिले के आदिवासी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के कृषक परिवार के होनहार युवक नीलेश ने, जो सुविधाविहीन अपने ग्राम मार्री के शासकीय स्कूलों से पढ़ाई कर सहायक प्राध्यापक जैसे प्रतिष्ठापूर्ण पद पर चयनित हुए हैं। मार्री जैसे सुदूर वनांचल के माटी के लाल 22 साल के इस नवयुवक की उपलब्धि पर अंचल में हर्ष व्याप्त है। जिले के आदिवासी बाहुल्य मोहला विकासखंड के ग्राम मार्री के आदिवासी कृषक परिवार के होनहार युवक श्री नीलेश का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र के पद पर हुआ है। नीलेश धलेन्द्र के पिता कंवल सिंह बहुत ही सामान्य परिवार के कृषक हैं। नीलेश धलेन्द्र शुरु से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई अपने गृह ग्राम मार्री में स्थित शासकीय विद्यालयों में की है। इसके पश्चात् उनका चयन प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में कक्षा 11वीं में अध्ययन हेतु हुआ। उन्होंने आगे की पढ़ाई शासकीय लाल चक्रधर महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी तथा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से प्राणीशास्त्र विषय में स्नातकत्तोर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके पश्चात् उन्होंने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। नीलेश की इस सफलता पर माता-पिता के साथ उनके चाचा श्री संतलाल धलेन्द्र प्रधान पाठक एवं मनीराम धलेन्द्र शिक्षक के अलावा उनके परिजनोंए इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)