Google Analytics —— Meta Pixel
June 10, 2026
Hindi Hindi

बड़ों से 50 फीसदी ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं बच्चे, 29 देश के लोगों पर हुआ अध्ययन

  • rounak group

शौर्यपथ /एक नए अध्ययन में सामने आया है कि एक वर्ष की उम्र का बच्चा अपने शरीर के अनुरूप एक वयस्क व्यक्ति की तुलना में लगभग 50 फीसदी ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करता है।
ड्यूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि समय के साथ हमारे शरीर की कैलोरी को बर्न करने की क्षमता में गिरावट आती जाती है। निष्कर्षों से पता चलता है कि जीवन के शुरुआती वर्षों में हमारे शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ गिरती जाती है।
प्रमुख लेखक हरमन पोंटजर ने बताया कि हम जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं हमारे शरीर में बहुत सारे परिवर्तन सामने आते हैं। हैरानी वाली बात यह है हमारे मेटाबॉलिज्म और उसके चरणों का समय बदलावों से मेल नहीं खाता है।
29 देशों के लोगों पर किया गया अध्ययन
पोंटजर और उनकी टीम ने दुनिया भर के 29 देशों के करीब 6,600 लोगों पर अध्ययन किया है, जिसमें एक सप्ताह से लेकर 95 वर्ष की आयु के वृद्ध शामिल थे। शोधकर्ताओं ने इनके द्वारा बर्न की गई औसत कैलोरी का गहराई से विश्लेषण किया। इससे पहले बड़े पैमाने पर किए अधिकांश अध्ययनों से पता चला है कि हर दिन हमारा शरीर सांस लेने, भोजन पचाने, रक्त पंप करने जैसे बुनियादी कार्यों जो किसी इंसान के जीवित रहने के लिए जरुरी हैं।
उनके लिए हर दिन अपनी 50 से 70 फीसदी कैलोरी बर्न करता है। ऐसा कहा जाता है कि किशोरावस्था या 20 की उम्र में इंसान सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, लेकिन नए अध्ययन के अनुसार ऐसा नहीं है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यदि वजन के लिहाज से देखें तो शिशुओं में मेटाबॉलिस्म की दर सबसे ज्यादा होती है।
जर्नल साइंस में प्रकाशित हुए अध्ययन के परिणाम
शिशुओं में जीवन के शुरुवाती 12 महीनों में ऊर्जा की जरुरत काफी बढ़ जाती है। पोंटज़र ने बताया कि ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है, कि अपने शुरुवाती वर्ष में शिशु अपने जन्म के समय के वजन को तीन गुना करने में व्यस्त होते हैं। बेशक वे बढ़ रहे होते हैं, लेकिन एक बार जब आप उस पर नियंत्रण कर लेते हैं, तब भी उनका ऊर्जा व्यय उनके शरीर के आकार और संरचना की अपेक्षा कहीं अधिक तेजी से बढ़ता है। इस अध्ययन के परिणाम जर्नल साइंस में प्रकाशित हुए हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)