August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दिनभर की थकान ही नहीं कई दिक्कतों को भी दूर कर सकती है सुलेमानी चाय

    • doing of business


     सुलेमानी चाय वर्षों पुरानी रेसिपी है, जो दिनभर की थकान  मिटाने के साथ-साथ डायजेशन बूस्ट करने जैसी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है.

    हेल्थ टिप्स  /शौर्यपथ/

    चाय ज्यादातर घरों में पसंद की जाती है और जब चाय आपकी सेहत का भी ख्याल रखें तो भी क्या कहना. आज हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गुणों को सुनकर शायद आप भी कहें... वाह क्या बात है. सदियों पुरानी सुलेमानी चाय हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है. दिनभर की भागदौड़ के बाद एक प्याली चाय न सिर्फ आपकी थकान दूर करने में मदद कर सकती है, बल्कि आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे दूर करने के साथ-साथ आपकी बॉडी को एनर्जेटिक भी महसूस करवाती है. आइये जानते हैं सुलेमानी चाय को बनाने को तरीका और साथ ही इस चाय को पीने से होने वाले फायदे.

     सुलेमानी चाय के लिए सामग्री 
    1.5 कप पानी.
    1 चम्मच शहद.
    चम्मच चाय पत्ती.
    2 लौंग.
    2 हरी इलायची.
    1/2 इंच दालचीनी.
    1 चम्मच नींबू का रस.
    4 पुदीने की पत्तियां.


    सुलेमानी चाय बनाने की विधि

     एक पैन में पानी डालकर उबाल लें.

    इसमें लौंग, दालचीनी, पुदीने की पत्तियां और इलायची डालें.

    कुछ मिनट तक उबलने दें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए.

    अब चाय पत्ती डालें और गैस बंद कर दें.

    इसे 3-4 मिनट तक ऐसी ही रहने दें.

    इसके बाद चाय को एक कप में छान लें.

    इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं

    पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें, आपकी सुलेमानी चाय तैयार है.

    इसे आप बिना दूध और दूध के इस्तेमाल से भी बना सकते हैं.

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision