
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का यह स्टार जोड़ा 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान के रणथम्भोर में विवाह बंधन में बंधेगा.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का यह स्टार जोड़ा 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान के रणथम्भोर में विवाह बंधन में बंधेगा. दिलचस्प यह है कि इस शादी को लेकर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, न ही इस बात को माना है. वहीं उनकी शादी के वेन्यू और मेहमानों को लेकर लगातार खबरें आने का सिलसिला जारी है. अब मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए रणथम्भोर में 45 होटल बुक किए गए हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि रणथम्भोर में होटल ज्यादा बढ़े नहीं हैं, इस वजह से लगभग 45 होटल बुक किए गए हैं. यह होटल शादी में शरीक होने के लिए आने वाले मेहमानों के लिए हैं क्योंकि शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलना है, तो इसलिए मेहमानों के लिए शानदार बंदोबस्त किए गए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय होटलों ने कोई दूसरी बुकिंग लेनी बंद कर दी है और यह होटल पूरी तरह से अपनी सेवाओं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में आने वाले मेहमानों को ही देंगे.
दिलचस्प यह है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर जहां हर तरफ हंगामा मचा हुआ है, वहीं दोनों ही परिवारों ने इसे लेकर चुप्पी साध रखी है. इस तरह शादी को लेकर पूरी तरह से सस्पेंस बरकरार है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
