
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खाना खजाना / शौर्यपथ /आपका मन अगर कोई डिफरेंट डिश खाने का कर रहा है, तो आप घर पर बटर चिकन पास्ता ट्राई कर सकते हैं। यह चिकन पास्ता न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सिम्पल पास्ता से कई ज्यादा हेल्दी भी होता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से पास्ता में मसाले एड कर सकते हैं। वहीं, आप चाहें, तो पास्ता में चिकन के साथ बॉयल एग भी शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने का सबसे हेल्दी तरीका है कि आप चिकन को बॉयल करके इसे बनाएं। इससे चिकन के पोषक तत्व नष्ट नहीं होंगे और चिकन को ज्यादा पकाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप अपने हिसाब से इसमें चीज भी एड कर सकते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए आपको इसमें टोमैटो प्यूरी की मात्रा कम करनी पड़ेगी। आइए, जानते हैं इसकी स्पाइसी रेसिपी।
बटर चिकन पास्ता बनाने के लिए सामग्री
बोनलेस चिकन
प्याज
अदरक
मक्खन
लहसुन
काजू
टोमैटो प्यूरी
गरम मसाला
लाल मिर्च
हल्दी
नमक
काली मिर्च
पास्ता
कैसे बनाएं बटर चिकन पास्ता
सबसे से पहले बोनलेस चिकन के पीस लें, इसमें सभी मसाले और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 घंटे मैरीनेट करें। इसके बाद एक पैन में चिकन के पीस डालकर इन्हें रोस्ट कर लें। इसी पैन में मक्खन डालें और इसके बाद प्याज, अदरक, लहसुन डालकर भूनें। सभी मसाले डालें और कुछ देर फिर से भूनें. काजू का पाउडर डालें। अब टोमैटो प्यूरी डालकर पकाएं इसमें रोस्टेड चिकन के पीस डालें। उबला हुआ पास्ता डाकलर मिक्स करें। बटर चिकन पास्ता सर्व करने के लिए तैयार है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
