August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मूंगफली लेने पहुंचे IPS अधिकारी, देखते ही डर गया ठेले वाला, पूछा- चालान काटोगे क्या ? और फिर...

    • doing of business

    अन्य खबर/शौर्यपथ/

    सोशल मीडिया पर वाराणसी के एडिशनल कमिश्‍नर सुभाष दुबे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह सड़क किनारे ठेला लगाए एक युवक के पास 20 रुपये की मूंगफली खरीदने पहुंचे हैं. इस दौरान ठेलेवाले का रिएक्शन देखने लायक है. क्योंकि उसे लगता है कि पुलिसवाले उसका चालान काटने आए हैं और वह डर जाता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि IPS सुभाष दुबे वाराणसी में सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे एक ठेलेवाले के पास अचानक पहुंच जाते हैं और उससे 20 रुपये की मूंगफली देने को कहते हैं.

    लेकिन, युवक अचानक IPS अधिकारी को वहां देखकर डर जाता है और उनसे कहता है कि आप चालान काटने आए हैं. इस दौरान युवक ने अपने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा रखा है. जब वह मूंगफली वाले से 20 रुपये की मूंगफली देने को कहते हैं तो युवक उनसे पूछता है, 'चालान काटोगे क्‍या?' इस पर IPS अधिकारी कहते हैं कि नहीं चालान क्यों काटेंगे. हम मूंगफली नहीं खा सकते क्या, मूंगफली खाने आए हैं चालान नहीं काटेंगे.' ये सुनकर मूंगफली बेच रहे युवक के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

    वीडियो देखकर यूजर्स IPS अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि IPS अधिकारी का ठेलेवाले से इतने सरल और सहज तरीके से बात करने का अंदाज उनको पसंद आया. आपको बता दें, कि सुभाष दुबे इस समय वाराणसी में एडिशनल कमिश्‍नर के पद पर पर तैनात है. सुभाष दुबे 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. वीडियो में IPS अधिकारी युवक से मास्क लगाने की बात भी कहते हैं.

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision