August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रसगुल्ले और गुलाब जामुन तो हमेशा खाते हैं, अब बनाकर चखें मूंग दाल रस वड़े

    • doing of business

          खाना खजाना /शौर्यपथ /आपने गुलाब जामुन और रसगुल्ले तो खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल के रस वड़े का स्वाद चखा है? चीनी में भीगे हुए ये वड़े इतने सॉफ्ट होते हैं कि खाते ही मुंह में घुल जाते हैं। मूंग दाल की यह अनोखी मिठाई आपको बेहद पसंद आएगी। इस मिठाई को बनाने के लिए, आपको बस मूंग दाल, चीनी, पनीर, केसर, हरी इलायची और तेल जैसी कुछ सामग्री चाहिए। आप इसे स्पेशल मौकों पर बना सकते हैं या फिर अगर आपका मन करें, तो आप इसे डिनर के बाद भी खा सकते हैं।
    मूंग दाल रस वड़े बनाने के लिए सामग्री-
    1/2 कप पीली मूंग दाल
    4 केसर के लच्छे
    1 कप चीनी
    100 ग्राम पनीर
    2 हरी इलायची
    1 कप वनस्पति तेल
    मूंग दाल रस वड़े बनाने की विधि-
    सबसे पहले मूंग दाल को भिगो दें. दाल को 3-4 बार धोकर गरम पानी में 45 मिनट के लिए भिगो दें. अब सारा पानी निकाल दें और भीगी हुई दाल को ब्लेंडर में डालें। एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लेंडर में पनीर के टुकड़े, 2-3 टेबल स्पून पानी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह ब्लेंड करें।
    एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर रखें। चीनी को पूरी तरह घुलने दें। पिसी हुई इलायची और केसर के लच्छे डालें। चाशनी को तब तक पकने दें, जब तक कि यह थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। एक चम्मच या व्हिस्क का इस्तेमाल करें और घोल को कम से कम 2-3 मिनट तक फेंटें। इससे यह फूला हुआ हो जाएगा। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में घोल के छोटे-छोटे टुकड़े/गोलियां डालने के लिए एक चम्मच का प्रयोग करें और इसे गोल्डन होने तक तलते रहें। वड़ों को चाशनी में डालें और उन्हें कम से कम 30 मिनट तक भीगने दें। आपके सॉफ्ट और स्वादिष्ट मूंग दाल रस वड़े अब परोसने के लिए तैयार हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision