August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इंस्पायरिंग:असफलता के लिए आपकी तैयारी ही सफल बनाएगी - यश

    • doing of business

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    'यकीन मानिए, ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने जब मुझे पहली बार यह कहानी सुनाई थी, तो मैंने सिर पकड़ लिया था। उन्हें कहानी सुनाना नहीं आता, वो केवल कहानी दिखाना जानते हैं। और यह बात मुझे अच्छे से पता थी कि इस इंसान को केवल कैमरे की भाषा आती है। मुझे उसे ही देखना था, सो मैंने इसके लिए ‘हां’ कहा। मेरी अंदर की आवाज मुझसे कह रही थी कि सब ठीक होगा। मैं इसके लिए भी तैयार था कि असफल हुए तो क्या होगा!

    ऐसा ही तब हुआ था जब मैं अपने गांव में एक निम्न वर्गीय परिवार में जीवन जी रहा था। माता-पिता मुझे लेकर डरे हुए थे कि अगर मैं फिल्मी दुनिया में गया तो वहां मेरा कोई भविष्य नहीं है। वो जानते नहीं थे कि मेरे लिए फिल्मी दुनिया अच्छी जगह है भी या नहीं। वो कहा करते थे कि सिनेमा आसान नहीं, तुम उसे नहीं पा सकते। वो मुश्किल है। ये सब बातें थीं, लेकिन उन्होंने मुझे सपोर्ट करना नहीं छोड़ा। जब भी मैं किसी डांस कॉम्पिटिशन में जाता, या किसी थिएटर एक्टिविटी में शामिल होता, तो वो खुश होते थे, उस वक्त वो अंदर से डरे भी होते थे। वो मेरा फिल्मों में जाने का जुनून देखकर शांत हो जाते थे। इसलिए वो मुझे कभी रोक नहीं पाए।

    पैरेंट्स ने मुझे साफ कह दिया था कि तुम स्टार बनने बेंगलुरु जाना चाहते हो तो जाओ लेकिन एक बार वापस आए तो फिर नहीं जाने देंगे। उन्हें लगता था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन मैं नहीं लौटा। आपके अंदर से आती आवाजें कभी गलत नहीं होतीं।

    इसका मतलब यह कतई नहीं कि आप वास्तविकता से दूर हो जाएं। आपकी सच्चाई आपको पता होना चाहिए। यही वास्तविकता आपको हार और जीत, सफलता-असफलता के साथ जीना सिखाती है। असलियत से सामना कभी आसान नहीं होता। मैं मानता हूं कि सफलता को संभालना सबसे ज्यादा मुश्किल है। असफलताएं आपको इतनी जोर से मारती हैं कि आपकी सारी गलतफहमियां दूर हो जाती हैं। सफलता आपको अलग ही दुनिया की ओर ले जाती हैं, उस रास्ते से जिसे आपने देखा नहीं है। अनजान रास्तों पर आपको सावधानी से चलना होता है।


    असफलता तो बेहद प्रैक्टिकल होती है। लोग आपको छोड़कर भाग जाते हैं, जो भी आपके करीब हैं, वो भी चले जाएंगे। मैंने यह सब बचपन में देखा है। हमारा परिवार जिन्हें अपना मानता था, वो सब तब गायब हो गए थे, जब हम किसी मुसीबत से निपटने में असफल हो गए थे। ये वही लोग थे जो हमारे करीब थे, हमारे साथ अच्छा समय बिताते थे, सब चले गए। असफलता में आप खुद के साथ जीना सीखते हैं, आप उससे मुकाबला करना सीखते हैं। असफलता तो एक सबक है।


    जरूरी यह है कि आप चाहे सफल हों या असफल, आप पर इसका कोई असर नहीं होना चाहिए। निश्चित तौर पर जीत से जोश आता है, मुझे भी जीतना पसंद है, लेकिन मुझे इसके असर से बचना होगा। इसका तरीका मैंने यह निकाला है कि आप सफलता को बांट दीजिए। मैं अपनी सफलता को लोगों की जीत मानता हूं। उन्हें इसका मजा लेने देता हूं। मैं तो केवल सफलता का उपयोग खुद को मजबूत करने में करता हूं। कोई शक नहीं होना चाहिए सफलता ही आपको हिम्मत देती है, मजबूती देती है और आत्मविश्वास देती है। इन सबकी मदद से ही आप बढ़िया काम जारी रख सकते हैं। लेकिन याद रखिए अगर आप असफलता के लिए तैयार नहीं हैं तो सफलता के लिए भी तैयार नहीं हैं। असफलता के लिए आपकी तैयारी ही आपको सफल बनाती है।'

     मैं जानता हूं कि मैं अपने तरीके से सर्वश्रेष्ठ हूं’

    - अच्छा ही काफी नहीं है। मैं और अधिक के लायक हूं और वह महानता है।

    - मैं अपनी तुलना दूसरों से नहीं करता। मुझे पता है कि मैं अपने तरीके से सर्वश्रेष्ठ हूं।

    - मेरी सफलता ही मेरे दुश्मनों से मेरा बदला है।

    - अपना ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है और यह आपको स्वार्थी नहीं बनाता है।

    - मुझे किसी अलार्म घड़ी की जरूरत नहीं पड़ती, मेरा जुनून ही मुझे जगाता है।

    - मैं बड़ी ऊंचाइयों को छू सकता हूं, मुझमें उड़ने का साहस है

     

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision