
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में होने वाली चिलचिलाती धूप के कारण उमस वैसे ही बढ़ जाती है ऐसे में आपको उन आहारों को लेने से बचना चाहिए जिसे खाने के बाद आपके शरीर का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है।
ठंडी का मौसम हो या गर्मी का हमें, हर रोज खाना खाना ही है। इसका मतलब ये नहीं कि हम जो ठंडी के मौसम में खा रहे हैं वहीं गर्मी के मौसम में भी खाएंगें। मौसम बदलने के साथ हमें अपने खानपान में भी थोड़ी बदलाव कर लेनी चाहिए। अर्थात गर्मी के मौसम में यदि हम गर्म तासीर वाले फूड्स को लेते हैं, तो वे हमारे लिए मुश्किलें और बढ़ा देते हैं। असल में गर्म तासीर वाले आहार शरीर के तापमान को और ज्यादा बढ़ा देते हैं, जिससे हमें बॉडी हीट, गुस्सा और एंग्जाइटी का सामना करना पड़ता है। अकसर ये आहार हमें डिहाइड्रेट करते हैं, जिससे हमें अन्य परेशानियां होने लगती हैं। तो आइए जान लें कि इस तपती-जलती गर्मी में कूल रहने के लिए हमें किन आहारों से दूर रहना चाहिए।
1 अचार - अचार देखते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता है। पर गर्मियों के मौसम में आपको अपनी अचार की क्रेविंग को कंट्रोल करना होगा। इसमें मौजूद तेल और नमक आपके शरीर को डिहाइड्रेट करताहै। इसके आलावा कई बार ये हमारे शरीर में सूजन, गैस बनने की वजह से पेट फूलने, अल्सर और अन्य तरह के इनफेक्शन का कारण भी बन सकता है। अचार में मौजूद तेल का इस्तेमाल ज्यादा करने पर अपच और खट्टी डकार की शिकायत भी होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में इसका पोर्शन कंट्रोल करना या इससे दूर रहना जरूरी है।
2 ड्राई फ्रूट्स- बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे तमाम ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में इनका सेवन कम करना ज्यादा अच्छा रहता है। क्योंकि ये हमारे शरीर का तापमान बढ़ाने में मददगार होते हैं। यही कारण हैं कि ज्यादातर डायटिशियन या न्यूट्रीशनिस्ट इन ड्राई फ्रूट्स काे सर्दियों के मौसम में खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको गर्मी में इन्हें खाना ही है, तो जरूरी है कि रात भर भिगोने के बाद इन्हें खाएं।
3 ज्यादा मांस-मछली - गर्मी के मौसम में मछली, चिकन, सीफूड और मांस ग्रेवी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह सीजन इस तरह के आहार लेने के लिए सही नहीं है। दरअसल, इन आहारों को लेने के बाद शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। इसके आलावा लेने वाले को पाचन संबंधी गड़बडियां भी महसूस होती हैं। ज्यादा मात्रा में नाॅनवेज खाने से डायरिया होने का जोखिम भी बढ़ सकता है।
4 डीप फ्राईड और जंक फूड - समोसे, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, जंक फूड आपकी डेली डाइट का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। गर्म मौसम में इन्हें लेने केबाद डिहाइड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इन्हें पचाने में हमारे पाचन तंत्र को बड़ी मशक्कत उठानी पड़ती हैं। इसलिए इस मौसम में इन आहारों को लेने से परहेज करना चाहिए ।
5 मिर्च-मसाले – इस मौसम में अत्यधिक मिर्च-मसालों से बने फूड्स को खाने से बचना चाहिए, नहीं तो आप थोड़े मुश्किल में पड़ सकते हैं। इन मसालेदार आहारों में कैप्साइसिन की अधिक मात्रा मौजूद होती है और यह कैप्साइसिन हमारे शरीर में पित्त दोष को बढ़ावा देता है। जिसके चलते शरीर से अत्यधिक पसीना, त्वचा पर फोड़े, डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस सीजन में ज्यादातर डॉक्टर अत्यधिक मिर्च मसालेदार आहारों के लेने से बचने की सलाह देते हैं।
6 चीज़ सॉस – गर्मी के मौसम में आपको चीज़ सॉस खाने से पूरी तरह बचना चाहिए। यह हाई कैलोरी वाला आहार है जिसमें करीब 350 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसे लेने के बाद गैस बनने के कारण पेट फूलने की शिकायत हो सकती है और सामान्यतः शरीर में सुस्ती छाई रहती है। कुछ सॉस ऐसे भी होते हैं, जिसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट और नमक अत्यधिक मात्रा मौजूद होती है। इसलिए उन्हें खाने से बचना चाहिए। यह आपको पाचन संबंधी समस्याएं दे सकते हैं।
7 ज्यादा नमक - नमक खाने को स्वादिष्ट बनाता है। लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग सूजन, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी संबंधी बीमारी, डिहाइड्रेशन और तमाम स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ियों का कारण भी बन जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर डॉक्टर खाने में नमक कम करने की सलाह देते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो आपको यूं भी नमक कम ही लेना चाहिए।
8 चाय और कॉफी - कैफीन की कम मात्रा हमारे लिए फायदेमंद होती है। लेकिन जब आप अपनी डेस्क पर बिजी होती हैं, तो आप यह ध्यान ही नहीं रख पातीं कि आपने कितने कप चाय और कॉफी के ले लिए। जबकिइनके अत्यधिक सेवन से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। गर्मी के दिनों में चाय और कॉफी का अधिक सेवन किया जाए तो इससे मुश्किल बढ़ सकती है। इसलिए इस मौसम में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह गर्मी बढ़ाने वाले पेय पदार्थों जैसे चाय व कॉफी के बजाय नींबू पानी या लस्सी, आइस टी को वरीयता दें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
