July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सीबीएसई द्वारा जारी दसवी के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शकुंतला विद्यालय के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    • rounak group

    विद्यालय की छात्रा स्कूल स्तर पर भूमिका प्रथम,तसनीम द्वितीय और सिद्धांत ने तृतीय स्थान किया प्राप्त

    दुर्ग / शौर्यपथ / केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित हाई स्कूल 2022 परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ जिसमेें शकुन्तला विद्यालय रामनगर भिलाई ने हमेशा की तरह ''कम व्यय सर्वोत्तम शिक्षाÓÓ के माध्यम से पालकों के विश्वास को बनाये रखा। विद्यालय से कुल 211 विद्यार्थी सम्मिलित हुये ।
    इस परीक्षा में विद्यालय का परीक्षाफल 99.5 प्रतिशत रहा। कुल 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये ।
    भूमिका सिंह 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रही। तसनीम हाशमी 97 प्रतिशत द्वितीय स्थान, सिद्धांत सिंह 95.8प्रतिशत से तृतीय स्थान पर रहें । अग्रेजी में 99, गणित में 97, हिन्दी में 99, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान मेें 100, इनफार्मेशन टेक्नालॉजी 98 उच्चतम अंक रहेे।    
      उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्यो, उपप्राचार्यो एवं संबंधित शिक्षको को बधाई देते हुये अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों को सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। जिससे विद्यालय उश्रम से अतिउश्रम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
    विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए स्कूल प्राचार्यद्वय विपिन कुमार, एजुकेशन एडवाइजर गजेन्द्र भोई आरती मेहरा, प्रबंधक ममता ओझा, मैनेजर व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी.रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं में भारती सिंग, पूष्पा हिंदूजा, कुसुम सिंह, सरला बाघमारे, डी. मुखर्जी, राजेश्वरी गुप्ता, प्रीति सरवन, उषा मानिकपुरी, जिशान, शालिनी जयसवाल, आरती गुप्ता, सुजाता सोनकुल, संगीता भंडारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रुप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision