November 24, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जानवरों के प्रति बच्चों को संवेदनशील बनाने के लिए हर पेरेंट को सिखानी चाहिए ये बातें

    • doing of business

         शौर्यपथ /बच्चों को अगर आप बचपन से ही अच्छी बातें सिखाएंगे, तो बच्चे अच्छे इंसान बनेंगे। इस दुनिया को बेहतर बनाने में आपका योगदान यह हो सकता है कि आप आने वाले कल यानी बच्चों को अच्छी एजुकेशन और आदतें सिखाएं। जैसे, बच्चों को एजुकेट करने का मतलब सिर्फ उन्हें अच्छे स्कूल, कॉलेज में भेजना ही नहीं बल्कि अच्छे बिहेवियर से भी है। इसमें जानवरों के साथ संंवेदनशीलता के साथ पेश आना भी शामिल है। आप अगर बच्चों को शुरू से ही जानवरों से प्यार और उनके प्रति दयाभाव रखना सिखाएंगे, तो इससे बच्चों का जानवरों के प्रति डर भी कम होगा और वे जानवरों के स्वभाव को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।  
    बच्चों को जानवरों के बारे में बताएं
    सबसे पहले तो बच्चों को यह बताएं कि जानवर भी इस प्रकृति का हिस्सा हैं और उन्हें भी समान रूप से जीने का अधिकार है। ऐसे में कभी भी जानवरों के प्रति घृणा या क्रूरता जैसे भाव न रखें।
    बच्चों को जानवरों के महत्व के बारे में बताएं
    बच्चों को ऐसी मोरल स्टोरीज सुनाएं, जिसमें जानवरों का महत्व छुपा हो। इससे बच्चों को पता चलेगा कि जानवरों में भी हमारी तरह इमोशन्स और समझने की क्षमता होती है। इससे बच्चे उन्हें बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
    जानवरों को मारने या चिल्लाने से मना करें
    कई लोग अपने बच्चों को निडर बनाने के लिए जानवरों को मारना सिखाते हैं। यह सबसे मूर्खता भरी बात है। आपको बच्चों को सिखाना चाहिए कि बच्चों को मारने से या चिल्लाने से वे डर सकते हैं। उन्हें भी इंसानों की तरह ही दर्द होता है इसलिए उन्हें कभी मारना नहीं चाहिए।
    भूख का महत्व बताएं
    बच्चों को बताएं कि जिस तरह से इंसानों को भूख लगती है। उसी तरह जानवरों को भी भूख लगती है। सभी की भूख बराबर होती है इसलिए बच्चों को जानवरों की मदद करना सिखाएं। इससे वे अच्छे इंसान बनेंगे। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision