July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मूड फ्रेश करने के साथ स्विमिंग से मोटापा भी होता है कम, जानें ये 5 फायदे

    • rounak group

    सेहत / शौर्यपथ / गर्मियों में ठंडे पानी में स्विमिंग करना किसे पसंद नहीं होता लेकिन हर किसी के पास स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। स्विमिंग आपके मजे या मूड फ्रेश करने के लिए ही अच्छी नहीं है बल्कि इससे सेहत से जुड़े कई फायदे भी हैं। आइए जानते हैं स्विमिंग के फायदे-

    हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम
    स्विमिंग ब्लड प्रेशर तथा हार्ट रेट की दर को घटाती है और इसके चलते हार्ट व ब्लड वेसल की बीमारियों का खतरा घटता है। अगर आप रोजना आधे घंटे तक स्विमिंग करेंगे तो हार्ट अटैक पड़ने का खतरा निश्चित रूप से कम हो सकता है। इसके अलावा जो लोग पहले ही दिल की बीमारियों से ग्रस्त है उन्हें स्विमिंग करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह लेनी चाहिए।

     गठिया रोग से बचाव
    रोजाना स्विमिंग से आपके शरीर के जोड़ मजबूत होते हैं। इससे हड्डियों को भी ताकत मिलती है। ऐसा होने से आपको भविष्‍य में गठिया संबंधी परेशानी होने का खतरा कम होता है। गठिया से बचाव के लिए अन्‍य प्रकार की एरोबिक एक्‍सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है।

     मोटापा घटाने में कारगर
    स्विमिंग से आप अपने मोटापे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक हर 30 मिनट तक तैरने से शरीर से लगभग 440 कैलोरी कम हो जाती है। इसके अलावा स्विमिंग से हर हिस्से में लचीलापन आता है। स्‍वीमिंग से आपकी मांसपेशियां मजबूत भी होती हैं।

     कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल
    हर दिन तैरने से शरीर में कोलस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहती है। फिट रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होनी चाहिए, अगर आपके शरीर में गुड कोलेस्‍ट्रॉल यानी एचडीएल ज्‍यादा है तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। हफ्ते में पांच दिन तैरने से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहती है।

     प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाती है मजबूत
    स्विमिंग प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभदायक है क्योंकि इससे पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है जो गर्भ में बच्चे के भार सहने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पीठ की मासंपेशियों को भी मजबूती मिलती है और इस वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान वजन उठाने की क्षमता बढ़ती है। स्विमिंग से हाई ब्लडप्रेशर और जोड़ों में जकड़न जैसी प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision