July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ये 5 बातें ही व्यक्ति को बनाती हैं धनवान, खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते

    • rounak group

    शिक्षा / शौर्यपथ / आचार्य चाणक्य को शिक्षाविद के साथ एक महान अर्थशास्त्री भी माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभवों को नीति शास्त्र में बड़ी खूबसूरती से वर्णन किया है। नीति शास्त्र में चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने धनवान बनने से लेकर तरक्की प्राप्त करने के कुछ उपाय भी बताए हैं। अक्सर लोग पैसा कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी धन का संचय कर धनवान नहीं बन पाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि सुखी जीवन के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती है। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की कुछ बातें ही उसे धनवान बना देती हैं। जानिए कौन-सी हैं ये बातें-

    1. चाणक्य कहते हैं कि जितना पैसों को कमाना कठिन होता है, ठीक उसी तरह से धन को सही तरह से खर्च करना भी मुश्किल होता है। चाणक्य कहते हैं कि धन को हमेशा सोच-समझकर ही खर्च करना चाहिए। अगर आप कमा रहे हैं तो पैसे बचाने का भी गुण होना जरूरी है। नीति शास्त्र के अनुसार, जो लोग बिना सोच पैसे खर्च कर देते हैं, उनके पास धन कभी नहीं टिकता है।

    2. चाणक्य कहते हैं कि धन के लिए सबसे जरूरी है कि अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान केंद्रित करके रखना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपने लक्ष्य के लिए हमेशा दृढ़ रहना चाहिए।

    3. चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों का साथ कभी नहीं करना चाहिए जो सफलता में बाधा बनें। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा ऐसी जगह पर रहना चाहिए, जहां रोजगार के साधन उपलब्ध हों।

    4. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा ईमानदारी से पैसा कमाना चाहिए। छल और कपट से कमाया गया धन कभी टिकता नहीं है। नीति शास्त्र के अनुसार, मेहनत से कमाया गया धन हमेशा काम आता है।

    5. जिस तरह से किताबी ज्ञान का ज्यादा महत्व नहीं होता, ठीक उसी तरह से जो धन दूसरों के पास रहता है, उसका कोई अर्थ नहीं होता है। इसलिए धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision