August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं 2 ग्रहण, जानिए तिथि, समय और सूतक के बारे में

    • doing of business

     ग्रहण /शौर्यपथ /इस साल कुल 4 ग्रहण लगने थे जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल के दिन और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात लगा था. आने वाले अक्टूबर के महीने में 2 और ग्रहण   लगने वाले हैं. इस खगोलीय घटना को बेहद खास संयोग भी बताया जा रहा है जो कम ही देखने को मिलता है. अक्टूबर वो महीना होने जा रहा है जिसमें 2 ग्रहण लगेंगे. यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण   और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण   होगा. जानिए इन ग्रहणों की तिथि और समय से लेकर सबकुछ.
    अक्टूबर में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण |  
         साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण जोकि वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसे रिंग ऑफ फायर  भी कहा जा सकता है.
         यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कई हिस्सों से देखा जा सकता है जिनमें नॉर्थवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक रीजन शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य वेस्टर्न कंटीज से पूर्ण ना सही लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ हिस्सा नजर आ सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल आई प्रोटेक्शन ग्लासेस वगैरह पहनने की सलाह दी है.
    बता दें कि भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. क्योंकि भारत में ग्रहण नहीं नजर आएगा इसीलिए धार्मिक आधार पर भारत में सूतक काल  मान्य नहीं होगा.
           साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण  और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगने वाला है. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है. ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, शुक्रवार 1:06 एएम पर दिखेगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा. इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है.
         साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा. नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision