August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चिपचिपा दिखने लगा है चेहरा तो हफ्ते में 2 दिन इस चीज को लगाकर देख लीजिए, Oily Skin होगी ठीक

    • doing of business

       ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /चेहरे पर चमक सभी को अच्छी लगती है लेकिन यह चमक चिपचिपाहट में बदल जाए तो इससे छुटकारा पाने के तरीके भी ढूंढने पड़ते हैं. जरूरत से ज्यादा चिपचिहाट की वजह सीबम का अत्यधिक प्रोडक्शन है. ऐसे में ऑयली स्किन की दिक्कत दूर करने में कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. इन नुस्खों को आजमाकर आपकी त्वचा से भी चिकनाहट कम होगी और निखार  नजर आएगा. साथ ही, रोजमर्रा में कुछ बातों का ख्याल रखकर ऑयली स्किन से निपटा जा सकता है.
    ऑयली स्किन के घरेलू उपाय |
    टमाटर का रस
     टमाटर का रस ऑयली स्किन की दिक्कतों को कम करने में कमाल का असर दिखाता है. टमाटर का रस   निकालें और इसमें थोड़ा खीरे का रस मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक से दो बार इस नुस्खे को आजमाकर देखें. यह स्किन की ऑयलीनेस यानी चिपचिपाहट को कम करता है और चेहरे को ग्लो देने में असरदार है.
    दूध लगाकर देखें
     हफ्ते में 2 बार दूध के इस्तेमाल से भी चेहरे की चिकनाहट कम होने में असर नजर आ सकता है. कटोरी में दूध लें और इसमें रूई डुबोकर चेहरे पर मलें. कुछ देर लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. ध्यान रहे आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना है. कच्चे दूध से ऑयली स्किन से एक्सेस ऑयल हटता है.
    ये टिप्स भी आएंगे काम
       ऑयली स्किन को मैनेज करने के लिए और भी कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं. जैसे, रोजाना स्किन को सही तरह से क्लेंज किया जाए तो ऑयली स्किन की दिक्कत कम होती है. ध्यान रहे कि आप चेहरा दिन में 2 से 3 बार से ज्यादा ना धोएं. इससे सीबम का प्रोडक्शन बढ़ सकता है और स्किन ज्यादा ऑयली होने लगती है.
        चाहे स्किन ऑयली क्यों ना नजर आए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. आप लाइट वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं.
        स्किन को स्क्रब करने पर चिपचिपाहट से छुटकारा मिल सकता है. ध्यान रहे आप उन्हीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो ऑयली स्किन के लिए बने हों.
        स्किन का ऑयल कंट्रोल हो सके इसलिए शरीर को हाइ़ड्रेटेड रखें और पानी पीते रहें. इससे फर्क नजर आ सकता है.
        ब्लोटिंग पेपर से आप हल्के हाथों से थपथपी देकर चेहरे से ऑयल कम कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision