August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बाल धोने से आधा घंटा पहले लगा लीजिए यह एक चीज, जड़ों को मिलेगी मजबूती और लटें होने लगेंगी घनी

    • doing of business

      ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों की देखरेख सही तरह से ना की जाए या बालों में पोषण की कमी हो जाए तो एक नहीं बल्कि बालों से जुड़ी कई दिक्कतें परेशान करने लगती हैं. कभी बाल जरूरत से ज्यादा झड़ना शुरू हो जाते हैं तो कभी बालों का पतलापन चिंता की वजह बन जाता है. वहीं, बालों पर चमक ना हो और बाल चिपचिपे हों तो भी देखने में अच्छे नहीं लगते. अगर आपकी दिक्कतें भी इसी तरह की हैं तो आपको जरूरत है प्याज का रस  लगाकर देखने की. प्याज का रस बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. जानिए इस रस को लगाने का तरीका और फायदों के बारे में.
    बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस  
        प्याज के रस में ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं. हाई सल्फर होने के चलते इसमें हेयर फॉलिकल्स बेहतर होते हैं. इसके अलावा, समय से पहले सफेद होते बालों की दिक्कत प्याज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स से दूर होती है. प्याज का रस बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए लगाया जा सकता है.
    ऐसे लगाएं बालों पर प्याज का रस
       बालों पर प्याज का रस लगाने के लिए एक से दो प्याज लें और छिलका हटाकर इसे घिस लें. प्याज घिसने के बाद इसे मुट्ठी में लेकर या फिर किसी मलमल के कपड़े में बांधकर निचौड़ें और कटोरी में रस निकाल लें. बस तैयार है इस्तेमाल के लिए ताजा प्याज का रस.
         प्याज का रस बालों पर लगाने का सबसे आसान तरीका है कि आप इसे जस का तस ही बालों पर लगा लें. इसे बालों पर सिर धोने से आधा घंटा पहले लगाएं और फिर बाल धो लें. प्याज का रस आप उंगलियों से भी लगा सकते हैं या फिर रूई से भी इसे लगाया जा सकता है.
        प्याज का रस नारियल तेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इससे प्याज का तेल तैयार हो जाता है. यह तेल बालों को बढ़ाने में असरदार है. तेल तैयार करने का सबसे आसान तरीका है कि आप प्याज को छोटे टुकड़े में काटें. एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर आंच पर चढ़ाएं. इस तेल में कटे हुए प्याज डालकर पकाएं. जब प्याज पक जाएं तो आंच बंद कर दें. अब इसे ठंडा करके शीशी में भरकर रख लें. बस तैयार है आपका प्याज का तेल . इस तेल को सिर धोने से आधा घंटा पहले लगाकर रखा जा सकता है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision