August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    न प्रिजर्वेटिव, न एडिटिव्स, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं नारियल तेल, यहां है Step-By-Step Guide

    • doing of business

        टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /कुकिंग ऑयल आपके फूड, उसके स्‍वाद और सेहत तीनों के लिए ही बेहद अहम है. खाना पकाने के लिए बेस्‍ट कुक‍िंग ऑयल तो हम सब लोग तलाशते हैं. तेल के नाम से भले ही आप अपने वजन और हार्ट की हेल्‍थ के बारे में सोचना शुरू कर दें, लेकिन आपको यह भी जानना चाहिए कि अगर आप सही तेल का इस्‍तेमाल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को बेहतर कर स‍कते हैं. तो कुल मिलकार यह बात सामने आती है कि तेल खाना आपके लिए नुकसानदायक नहीं है. गलत तेल, और उसका गलत मात्रा में किया गया गलत इस्‍तेमाल नुकसानदायक है. तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी सेहत के लिए कौन सा तेल बेहतर है. तो आप यहा देख सकते हैं कि आप कौन- कौन से 10 तेल का उपयोग कर खाने के स्वाद को और बढ़ा सकते हैं.
           इस लिस्‍ट में नारियल का तेल भी अच्‍छे स्‍कोर के साथ खड़ा है. नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने के साथ स्वास्थ के लिए भी किया जाता है. नारियल तेल को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. लेकिन फिर से वही बात सामने आ जाती है कि यह कैसे तय किया जाए कि कोई तेल शुद्ध है उसमें कोई मिलावट नहीं है. तो तेल की शुद्धता जांचने वाले उपायों की बात फिर कभी करेंगे, आज जान लेते हैं कि आप खुद ही घर पर कैसे तेल बना सकते हैं. क्‍यों कैसी रही. कैमिलक, प्रिजर्वेटिव और एडिटिव्स से रहित एक ऐसा तेल जिस पर आप आंखें मूंद कर भरोसा कर सकते हैं, क्‍योंकि वह आपने अपने हाथों से तैयार किया है. तो बिना देर करे आज जानते हैं घर पर शुद्ध नारियल तेल बनाने का तरीका.
          इससे पहले कि हम यह जानें कि शुद्ध नारियल तेल कैसे बनाते हैा, यह समझना भी जरूरी है कि वर्जिन नारियल तेल इतना खास क्यों है. वर्जिन नारियल तेल दो तरीकों से खुद को सामान्य किस्म से अलग करता है: निष्कर्षण प्रक्रिया और इसके स्वास्थ्य लाभ. 'वर्जिन' शब्द का मतलब है निष्कर्षण के दौरान यानी तेल निकालने के दौरान किसी तरह की गर्मी यानी हीट का इस्‍तेमाल नहीं किया गया या बहुत कम गर्मी का इस्‍तेमाल किया गया है. यह सौम्य विधि तेल की प्राकृतिक अच्छाई को बरकरार रखती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision