
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / लंबे और घने बाल आखिर किसे अच्छे नहीं लगते हैं. बालों पर तेल भी इसीलिए लगाए जाते हैं जिनसे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और बाल लंबे होने लगें. यहां जिन तेलों की बात की जा रही है वो बालों के लिए सबसे अच्छे साबित होने वाले तेलों की गिनती में आते हैं. इनसे स्कैल्प पर बिलड-अप नहीं जमता, ये बालों को घना बनाते हैं और बालों को रूखे नहीं होने देते. हफ्ते में एक से दो बार सिर पर इन तेलों से मालिश की जा सकती है. इनसे बालों को जरूरी नमी भी मिल जाती है. जानिए कौनसे हैं ये तेल जिनके इस्तेमाल से बाल बनते हैं घने और मोटे.
बालों के लिए सबसे अच्छे तेल |
भृंगराज तेल
आयुर्वेदिक तेलों में भृंगराज तेलभी शामिल है. इसे सबसे अच्छे तेलों में गिना जाता है और यह बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देता है. भृंगराज तेल से बालों को एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं और यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत है.
प्याज का तेल
प्याज का रस बालों के लिए बेहद अच्छा होता है. इसी तरह प्याज के तेल का भी असर सिर पर देखने को मिलता है. आप घर पर भी प्याज का तेल बनाकर लगा सकते है. प्याज का तेल बनाने के लिए छोटे टुकड़ों में प्याज काट लें. इसे नारियल के तेल में डालकर पकाएं और जब यह अच्छी तरह पक जाए तो तेल को छानकर अलग कर लें. बस तैयार है आपका प्याज का तेल.
नारियल का तेल
रूखे-सूखे बालों पर नारियल के तेल का सबसे अच्छा असर नजर आता है. यह तेल बालों के टूटने और झड़ने की दिक्कत को कम करता है और इससे बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है. नारियल के तेल को सिर धोने से एक घंटा पहले हल्का गर्म करके बालों पर लगाया जा सकता है.
बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल बालों को पोषण देता है, मजबूत बनाता है और बालों को आसानी से टूटने से रोकता है. बालों पर बादाम के तेल को भी हल्का गर्म करके लगाया जा सकता है.
कैस्टर ऑयल
बाल बढ़ाने वाले तेलों में कैस्टर ऑयल भी शामिल है. इस तेल में विटामिन ई, खनिज और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है. इसे सिर पर लगाने से स्कैल्प का पीएच बैलेंस्ड होता है. यह स्कैल्प के नैचुरल ऑयल्स को भी बनाए रखता है और बालों को पोषण देता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
