
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों के झड़ने और लगातार पतले होने की दिक्कत को दूर करने के लिए कई तरह के तेल लगाए जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी घी को सिर पर लगाकर देखा है. असल में घी को बालों में लगाना एक आयुर्वेदिक नुस्खा है जो बालों को बढ़ाने और घना बनाने में असर दिखाता है. घी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत है जो बालों की कई दिक्कतें भी दूर करता है. जानिए बालों पर किस तरह घी लगाएं और इसे लगाने के कौन-कौनसे फायदे होते हैं.
बालों पर घी लगाने के फायदे |
बढ़ते हैं बाल
घी को बालों पर लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बाल लंबे, घने और हेल्दी बनते हैं. इससे बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है और झड़ते बालों की दिक्कत कम करने में भी यह नुस्खा मददगार है. बालों में घी लगाने के लिए इसे हल्का गर्म करें और उंगलियों या रूई की मदद से बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक घी लगा लें. इसे सिर में रातभर भी लगाकर रखा जा सकता है या फिर सिर धोने से एक घंटे पहले भी बालों में घी लगा सकते हैं.
दूर होगा डैंड्रफ
डैंड्रफ से छुटाकारा दिलाने में भी घी का असर दिखता है. एक कटोरी में 2 चम्मच घी, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और एक घंटे बाद सिर धो लें. डैंड्रफ का सफाया हो जाएगा.
मुलायम बनेंगे बाल
बालों पर यूं तो सादा घी लगाने पर भी बाल मुलायम होने लगते हैं लेकिन इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से बाल अत्यधिक मुलायम हो जाते हैं. एक चम्मच नारियल के तेल में बराबर मात्रा में घी मिला लें. इसे सिर पर लगाएं और एक से डेढ़ घंटे बाद रोज की ही तरह शैंपू से सिर धो लें. हफ्ते में एक बार भी इस नुस्खे को आजमाया जाए तो बालों पर कमाल का असर दिखता है.
स्कैल्प को मिलती है नमी
जिन लोगों के बाल जरूरत से ज्यादा रूखे हैं उनके लिए घी कमाल का साबित होता है. घी से सिर की मालिश करने पर ड्राई, खुजली वाली और फ्लेकी स्कैल्प को मॉइश्चर मिलता है. इससे बालों का रूखापन दूर होकर बाल सोफ्ट, सिल्की और शाइनी बनते हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
