
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / अक्सर ही खानपान में गड़बड़ी या गलत जीवनशैली की आदतों के कारण ब्लोटिंग की दिक्कत हो जाती है. ब्लोटिंग होने पर पेट फूलता है और गुड़गुड़ महसूस होने लगती है. लगातार पेट में गैस भी बनती है जिससे किसी काम में ध्यान नहीं लगता और ध्यान लगता है तो सिर्फ पेट में. इस तरह की पेट की दिक्कतें दूर करने में के लिए हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं. हर्बल टी घर पर ही मिनटों में तैयार हो सकती है और इन्हें बनाकर पीने पर पेट की सेहत ही अच्छी नहीं रहती बल्कि वजन में भी असर नजर आता है.
ब्लोटिंग दूर करने के लिए हर्बल टी |
सौंफ की चाय
सौंफ की हर्बल टी गैस और पेट फूलने की दिक्कत में कमाल का असर दिखाती है. पेट ना फूले और खाना बेहतर तरह से पच जाए इसीलिए होटल वगैरह में भी खाने बाद सौंफ दी जाती है. ऐसे में सौंफ का सेवन करने पर ब्लोटिंग से राहत मिलती है. सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ के दानों को एक से डेढ़ गिलास पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें. इस पानी को पीने पर पेट को आराम मिलता है.
अदकर की चाय
पेट की दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय पी जा सकती है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट को आराम देते हैं और ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाते हैं. अदरक को घिस लें या फिर छोटे टुकड़ों में डालकर एक गिलास पानी में पका लें. बस तैयार है आपकी अदरक की चाय. इसे आप कम में छानकर जस का तस पी सकते हैं या फिर इसमें स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी डाला जा सकता है.
पुदीने की चाय
पेट को ठंडक देने के लिए अक्सर ही पुदीने का सेवन किया जाता है. पुदीने के रिफ्रेशिंग गुण पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर देते हैं. पेट फूल गया है और पेट में दर्द महसूस होता है तो पुदीने को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन किया जा सकता है. पेट फूलने से निजात मिल जाती है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
